Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, नपाध्यक्ष की कार का कांच फोड़ा

Kailash Gupta

Thu, Dec 1, 2022
Post views : 103
बदनावर। बीते कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों के होंसले बुलंद। बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव की कार के कांच फोड़ा। जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी मार्ग में नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव का निवास स्थान हैं। जहां रात में यादव की कार हमेशा की तरह घर के बाहर खड़ी थी। इसी दरमियान रात में करीब 2 बजे अज्ञात बदमाश कार के कांच फोड़ गए। सुबह उनके पति शेखर यादव को घटना का पता चला। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने पर भी की है। शेखर यादव ने बताया कि मोहल्ले में दूसरी फोर व्हीलर वाहन भी घरों के बाहर खड़े रहते हैं। बदमाशों ने मेरी ही कार के कांच फोड़े। उन्होंने इसके पीछे राजनीतिक द्वेष को कारण माना है। उन्होंने कहा कि मुझसे जलने वालों लोगों ने कार के कांच फोड़े हैं। लोगों ने भी घटना की निंदा कर पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन