: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत
Kailash Gupta
Fri, Dec 24, 2021
तिलगारा ( राजेश चौहान) बीती रात बदनावर , तिलगारा मार्ग पर सातरूंडा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत जानकारी के अनुसार बोरदी निवासी 26 वर्षीय युवक गोपाल (पप्पू) बदनावर से अपने गांव बोरदी बाइक से जा रहा था इसी दौरन बदनावर तिलगारा मार्ग पर सातरूंडा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणो द्वारा 108 की मदद से शव को शासकीय अस्पताल भेजा गया जहाँ पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस विवेचना कर जांच में जुटी युवक बदनावर में देवनारायण ट्रांसपोर्ट पर काम करता था और काम पूरा कर अपने गांव जा रहा था और ये हादसा हो गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन