Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

राजस्थान के गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

सुचना

: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा भारत भ्रमण पर निकला आर्थिक आधार आरक्षण रथ कल पहुँचेगा बदनावर

Kailash Gupta

Thu, Sep 1, 2022
Post views : 110
बदनावर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक आरक्षण रथ निकाला जा रहा है। शुक्रवार को यह रथ बदनावर पहुंचेगा ।यंहा भी रथ को लेकर भारत भ्रमण कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पदाधिकारी प्रेस वार्ता करेंगे। 9 अगस्त को जम्मू कश्मीर से प्रारंभ होकर पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान होते हुए गुरुवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश किया है। शुक्रवार को यह धार जिले के बदनावर मैं प्रवेश करेगा।अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह मोरी ने बताया कि क्षत्रिय महासभा के बैनर तले कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत के प्रत्येक राज्य व जिलों में भ्रमण करेगा एवं प्रत्येक मुख्यालयों पर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम आर्थिक आधार आरक्षण लागू करने के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। भारत भ्रमण पर निकले आरक्षण रथ का उद्देश्य जातिगत आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर लागू किए जाना है। आरक्षण रथ को लेकर निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पूर्व में भी 2010 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे भारत भ्रमण करते हुए लगभग 70 हजार किलोमीटर की यात्रा की थी। जातिगत आरक्षण के विरोध एवं आर्थिक आधार के समर्थन में यह तीसरी बार आरक्षण रथ निकाला जा रहा है। रथ यात्रा के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार मध्य प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सिकरवार सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के जिलाध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे प्रेस वार्ता के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन बदनावर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को दिया जाएगा। जानकारी अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के जिला मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन