: अंबेडकर जयंती पर भाजपा व कांग्रेस द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई
Kailash Gupta
Thu, Apr 14, 2022बदनावर । आज भाजपा व कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। नगर में अंबेडकर चौराहे पर भाजपा द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, मनोज सोमानी, परमानंद पाटीदार,रजनीश मालवीय, पवन चावला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा भी अंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर उनके बताए मार्गो पर चलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष बोकड़िया बदनावर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष कैलाश गुप्ता,सेवादल के जितेंद्र जोशी, अशोक डाबर, राधेश्याम मंडलोई, नंदू भाई केशरपुरा, महेंद्र कटारे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन