: नगर परिषद के साधारण सम्मेलन में कई अहम प्रस्ताव हुए पास,झँनुबाई सिर्वी को बनाया गया मेला समिति अध्यक्ष
Kailash Gupta
Mon, Mar 17, 2025
Post views : 159
बदनावर। नगर परिषद का साधारण सम्मेलन मंगलवार को अध्यक्ष मीना शेखर यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे बागेड़ी डेम का नामकरण रामसेतु करने समेत विभिन्न विकास कार्यो को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में पिटगारा से नागेश्वरधाम मन्दिर तक सड़क के चौड़ीकरण, सौन्दर्यकरण तथा कवर्ड नाले निर्माण स्वीकृति, बड़ी चौपाटी पर करीब एक करोड़ लागत से बनने वाले स्वागतद्वार निर्माण के लिए प्राप्त न्यूनतम दर पर स्वीकृति को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा सीएम राइज स्कूल के पास से पेटलावद रोड पर बायपास मॉर्ग बनाने को लेकर चर्चा कर प्रस्ताव पास किया। मंडी रोड के लिए बायपास व ब्रिज पुलिया निर्माण, शासकीय कॉलेज ग्राउंड पर पवेलियन निर्माण, सीएम राइज स्कूल के पास रिक्त भूमि पर खेल मैदान बनाने, नंदराम चोपड़ा स्कूल पर इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम बनाने तथा नामांकरण प्रकरण की स्वीकृति पर विचार किया गया। यहां नगर के तालाब पाल पर कबड्डी के लिए इंडोर स्टेडियम बनाने, आश्रय शुल्क अजा व अजजा वार्ड में विभिन्न निर्माण कार्य करने, वार्ड क्रमांक 7 में सीसी रोड निर्माण व शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने का भी निर्णय लिया। बाजार बैठक व पशु बाजार ठेका नीलामी को लेकर प्राप्त दरो पर चर्चा की गई। 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर नागेश्वरधाम धाम पर विभिन्न विकास कार्यो को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके अलावा शहर में आवारा कुत्तों की दिनोदिन बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए कुत्तों की नसबंदी करने के लिए एनजीओ रखने का तय किया। नगर के वार्ड दो, सात, आठ व पंद्रह में कम्युनिटी हाल निर्माण करने तथा वार्ड पांच व चौदह में बखतगढ़ रोड पर वाल्मिकी भवन निर्माण का प्रस्ताव पास किया। इसके अलावा वार्ड सात व पन्द्रह में सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर चर्चा की। बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य करने व डीपीआर बनाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया। 25 मार्च से शुरू हो रहे श्री बैजनाथ महादेव मेले के लिए पार्षद झन्नुबाई सिर्वी को मेला समिति का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में निकाय का वित्तीय वर्ष 2025-2026 का बजट भी पारित किया गया। जिसमें आय 64 करोड 8 लाख 53 हजार 923 रुपए व 64 करोड 6 लाख 96 हजार 838 रुपए व्यय के साथ 1 लाख 57 हजार 85 रुपए बचत के साथ बजट सर्वानुमति से स्वीकृत हुआ। नगर में शापींग काम्पलेक्स, सी.सी. रोड, नालीया, सार्वजनिक उद्यान, इन्डौर, आउटडौर स्टेडीयम, गीता भवन एवं स्वच्छता कार्यों के लिए 33 करोड रूपये का प्रावधान किया है। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह राठौर, नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनिता चौहान, अनिता जाधव, झन्नुबाई सिर्वी, भगवंताबाई राव, सुखराम देवदा, महिपाल सिंह पंवार, जगदीश पाटीदार, हरिश मांगलिया आदि मौजूद थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन