Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

किसानों एवं आदिवासी परिवारों के हितों की रक्षा हेतु विधायक शेखावत ने शासन को लिखा पत्र

मां से प्रेम संबंध होने पर आक्रोशित बेटे ने ताऊ को मौत के घाट उतारा

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

सुचना

: सीवरेज के नाम पर डेढ़ सौ करोड़ का घोटाला, सीवरेज ठेकेदार को सडक ठीक करने के नाम पर 35 करोड के भुगतान के बाद भी सडके खराब क्यो ?

Kailash Gupta

Tue, Feb 21, 2023
Post views : 373

सीवरेज ठेकेदार पर कार्रवाई करने की जगह विधायक जी उसका बचाव क्यों कर रहे है,

नगर निगम राशि से सीवरेज की खराब सडके क्यो ठीक करवा रहे विधायक जी

रतलाम। विधायक चेतन काश्यप ने सीवरेज से खराब हुई सड़कों को ठीक करने के लिए कायाकल्प योजना में मिले 7 करोड़ रुपए खर्च करने की घोषणा की । यह सीवरेज प्रोजेक्ट मे ₹150 करोड के भ्रष्टाचार का जीता जागता प्रमाण है । यह आरोप पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने लगाया । सकलेचा ने कहा कि सीवरेज के अनुबंध के इस्टीमेट के घटक 6 में सीवरेज द्वारा सड़कों को ठीक करने के लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया था। फरवरी 22 तक ठेकेदार को सारा पैसा भुगतान कर दिया गया । अगर उसके बाद भी सीवरेज की सड़कें खराब है तो अनुबंध की धारा के तहत ठेकेदार से ₹35 करोड वसूल कर उस राशि से सडके ठीक करना थी। ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर उस पर प्रकरण दर्ज करना था । उसकी जगह कायाकल्प योजना में मिले 7 करोड़ से सीवरेज से खराब हुई सड़कों को ठीक कर , विधायक जी सीवरेज ठेकेदार ने 5 साल से सड़कों की जो दुर्दशा कर रखी है , उस पर कार्यवाही करवाने की जगह उसका बचाव क्यो कर रहे है । सकलेचा ने कहा कि पाइप डालते वक्त जो सडके खराब हुई थी , वह तो पांच साल से आज भी खराब है । लेकिन सीवरेज के टैंक से निकल रहा एसिड युक्त गंदे पानी ने शहर की सड़के को गड्ढे मे तब्दील कर दिया है , और आए दिन उन गड्ढो मे दुर्घटनाग्रस्त होकर जनता घायल हो रही है । ठेकेदार पर कार्यवाही करने की जगह, उसे ₹10 करोड और स्वीकृत कर दिए गए है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन