Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

किसानों एवं आदिवासी परिवारों के हितों की रक्षा हेतु विधायक शेखावत ने शासन को लिखा पत्र

मां से प्रेम संबंध होने पर आक्रोशित बेटे ने ताऊ को मौत के घाट उतारा

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

सुचना

: रतलाम की दम्पति यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर स्वत्रंत्रता दिवस को फहराएंगे तिरंगा

Kailash Gupta

Fri, Aug 4, 2023
Post views : 380

रतलाम। रतलाम की दम्पति (अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार फिर से रचेंगे इतिहास) ,यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस,5642 मीटर (18510 फ़ीट )पर स्वत्रंत्रता दिवस (15 अगस्त) को फहराएंगे तिरंगा

मध्यप्रदेश शासन की और से स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह  परमार द्वारा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा,यूरोप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराने हेतु पर्वतारोही और स्वच्छ सर्वेक्षण 2023,रतलाम के ब्रांड एम्बेसेडर अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार को प्रदान किया गया।

पूर्व में रतलाम की दम्पति (अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार) ने अफ्रीका महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट किलिमंजारो ,5895 मीटर(19341 फ़ीट) पर राष्ट्रीय ध्वज फहरकार ,राष्ट्रगान गाकर ,सूर्यनमस्कार कर इतिहास रचा था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली दम्पति है।

 माउंट एल्ब्रुस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ,राष्ट्रगान गाकर सूर्यनमस्कार करने वाली भारत की पहली दम्पति के रूप में अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार की पहचान होगी।

यह स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फहराएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन