: क्रेडिट आउट रिच अभियान का ब्लॉक स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया
Tue, Oct 26, 2021
बदनावर। भारत सरकार वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशानुसार क्रेडिट आउट रिच अभियान का ब्लॉक स्तरीय कैंप प्राची श्री होटल एवम् रिसॉर्ट में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा बदनावर के समन्वयक में आयोजित किया गया।कैंप मे ब्लॉक की समस्त बैंक शाखाओं द्वारा सहभागिता की गई जिसमें से मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा 5 करोड़ का वित्त पोषण किया गया । कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक बलराम बैरागी, सीएमओ आशा भण्डारी, एवं मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक एमएस यादव एवं नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल झंवर व बैंक ऑफ इंडिया बदनावर शाखा के मुख्य प्रबंधक ने उपस्थित हितग्राहियों को जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 15 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकों द्वारा ग्राहकों तक सीधे पहुंचना है एवं उनकी आवश्यकता अनुरूप विभिन्न योजनाओं में ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है। बदनावर ब्लॉक का यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक बदनावर के शाखा प्रबंधक जेएन चौहान के समन्वय में हुआ । संचालन सेवा सुजीत जी द्वारा किया गया । बैंक ऑफ इंडिया ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ,बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक व यूनियन बैंक द्वारा सहभागिता की गई कैंप में सभी शाखा प्रबंधकों का सराहनीय योगदान रहा । अतिथियों द्वारा कैंप के प्रचार प्रसार में मीडिया का अहम योगदान बताया गया।
: हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश 3 दिन में पंचायत चुनाव का शेड्यूल पेश करे
Tue, Oct 26, 2021
जबलपुर। मध्यप्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका के दौरान जबलपुर हाई कोर्ट ने द्वारा राज्य शासन को दिए गए नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया है। जिसके बाद कोर्ट ने सोमवार को याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य शासन को 3 दिन के भीतर चुनाव का शेड्यूल पेश करने को कहा है। याचिकाकर्ता जया ठाकुर के अधिवक्ता वरुण सिंह ने नगर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।इसकी सुनवाई 4 अक्टूबर को कोर्ट ने करते हुए राज्य शासन और इलेक्शन कमीशन को 3 सप्ताह के भीतर जवाब पेश करने को कहा था।लेकिन सरकार ने कोर्ट में कोई जवाब नहीं दिया। याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि चुनाव आयोग तो इलेक्शन कराने को तैयार है।इसके लिए उसने 250 पेज का जवाब भी प्रस्तुत किया है। इसमें चुनाव को लेकर उसने सकारात्मक उत्तर दिया है।बात दे जबकि इस संबंध में राज्य शासन ने अपना कोई भी जवाब कोर्ट में पेश नहीं किया है। जिसके बाद कोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी करते हुए 3 दिन बाद 28 अक्टूबर को इलेक्शन का शेड्यूल बना कर पेश करने का आदेश दिया है।जया ठाकुर ने कहा कि राज्य शासन पिछले 2 सालों से कोरोना का बहाना बनाकर चुनाव टाल रहा है। वहीं जब राज्य शासन को सरकार बनाने या गिराने की जरूरत होती है तो वह चुनाव करवा लेती है।
: बड़नगर विधायक का बेटा करण मोरवाल मक्सी से गिरफ्तार, 6 महीने से चल रहा था फरार
Tue, Oct 26, 2021
भोपाल। बड़नगर विधायक के बेटे करण मोरवाल को महिला थाना पुलिस ने देर रात मक्सी में गिरफ्तार कर लिया है। करण पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।आपको बता दे कि कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर एक युवती के दुष्कर्म का आरोप है और 6 महिने से फरार चल रहा था ।पुलिस द्वारा कई बार उसे सरेंडर करने को भी कहा गया था, बावजूद इसके वह पेश नहीं हुआ है। बीते दिनों इंदौर पुलिस ने विधायक के छोटे बेटे शिवम को हिरासत में ले लिया था।वही बेटे करण पर इनामी राशि बढ़ा कर 15 हजार रुपये कर दी थी और शासकीय कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाकार उसे वांटेड घोषित कर दिया था।इसके बाद मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और करण मोरवाल पर इनाम 15 से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया। वही विधायक को चेतावनी दी थी कि करण मोरवाल ने अगर 2 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी।