: श्री देवनारायण मदिर पर अन्नकूट महोत्सव आयोजित
Tue, Nov 16, 2021
बदनावर। श्रीदेवनारायण मंदिर में देवउठनी एकादशी पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर आरती, एकादशी व्रत कथा पाठ, महिला मंडल का भजन कीर्तन, आतिशबाजी व प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मोहनसिंह डोड़िया, नानालाल चौधरी, उमरावसिंह प्रजापत, पवन हारोड़, रितिक पाल, हुकुम सिंह सोलंकी, अनोखीलाल गुर्जर, मनीष बैरागी, बसंतीलाल गुर्जर, सुरेंद्रसिंह सोलंकी, सुनील पेंटर, राजेंद्र सिंह पंवार, यश गुर्जर, जयदीप गुर्जर, राकेश गुर्जर, यशवंत गुर्जर एवं माता बहने शामिल हुई।
: सुंदेचा श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के जिला संयोजक मनोनीत
Tue, Nov 16, 2021
बदनावर। आचार्यश्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी मसा के कृपा पात्र शिष्य युवाचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी मसा की पावन निश्रा में आगामी 8 व 9 जनवरी को पवित्र तीर्थ हस्तिनापुर में श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस हेतु धार जिला संयोजक पद पर वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र प्रताप सिंह सुंदेचा को मनोनीत किया गया है। साथ ही वीरेंद्र जैन राजगढ़, संतोष मेहता नागदा, प्रवीण गुप्ता धार एवं विमल मोदी कानवन को सदस्य नियुक्त किया है। श्रीजैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के महासचिव अभय चोपड़ा व राजेश मानव ने बताया कि महासंघ के अध्यक्ष दिलसुखराज कटारिया आदि की सहमति से जिला सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
: आध्यात्मिक चेतना का अलख जगा रहा श्री अंबिका कला मंडल तिलगारा
Tue, Nov 16, 2021
बदनावर । वर्तमान में जहा सेटेलाइट चैनलों एवं सोशल मीडिया की चकाचौंध में स्टेचो पर होने वाले रामलीला, रासलीला का मंचन विलुप्त होता जा रहा है ऐसे में बदनावर तहसील के सुरूर गांव तिलगारा का श्री अंबिका कला मंडल अपनी पुरानी परंपरा को सजोए हुए है आज भी मंडल द्वारा रामलीला का जीवंत मंचन कर आध्यात्मिक चेतना का अलख जगाया जा रहा है आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में मन्नत पूरी होने पर रामलीला का आयोजन करवाया जाता है आप को बता दें कि श्री अम्बिका कला मंडल की स्थापना सन 1984 में हुई थी मंडल मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश राजस्थान ,गुजरात सहित कई राज्यों में रामलीला का मंचन कर चुका है मंडल में 30 सदस्य हैं जिसमे 25 लोग अलग अलग पात्रों का रोल निभाते हैं तो 5 सदस्य संगीत का काम करते हैं ।
रावण का पात्र करने वाले संकर लाल चौधरी ने बताया कि जब में रावण का रोल करता हु तो ऐसा महसूस होता है मानो में रावण हु ओर तीनो लोगों में सबसे शक्तिशाली हु ।
हनुमान का पात्र निभाने वाले माणक चौधरी ने बताया कि हनुमान का रो करने में बहुत मजा आता है और मंचन के दौरान राक्षसों की धुनाई भी खूब करता हु ।
मंडल में राम की भूमिका निभाने वाले लखन पाटीदार व सीता का रोल निभाने वाले जमना लाल पाटीदार व लक्षण का रोल करने वाले पीयूष पाटीदार ने बताया कि जब वह इन पत्रों का रोल करते हैं तो उन्ही पात्रों जैसा अनुभव करते है मंडल के धर्मराज पटेल, लक्ष्मण पाटीदार जगदीश पाटीदार कैलाश पटेल ने बताया कि हमारे रामलीला मंडल को आज तक शासन द्बारा किसी प्रकार की सहायता नही मिली।