: अंबेडकर चौराहे पर कल कांग्रेस देगी धरना
Thu, Dec 19, 2024
बदनावर। कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कल बदनावर नगर कांग्रेस द्वारा अंबेडकर चौराहे सुबह 11 बजे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन वह पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
: युवक कांग्रेस द्वारा आज बदनावर बस स्टैंड पर गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया
Thu, Dec 19, 2024
बदनावर। युवक कांग्रेस द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस स्टेंड पर पुतला जलाया।युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्र कटारे ने बताया कि युवक कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर जी के खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अभद्र टिप्पणी कर बाबा साहब का अपमान किया जिसके विरोध में आज बदनावर बस स्टैंड पर अमितशाह मुर्दाबाद व बाबा साब अंबेडकर अमर रहे के नारे लगाकर अमित शाह का पुतला जलाया गया। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती, परितोष सिंह राठौड़ बंजी बना, संदीप महेश्वरी, सोनू जाट, साजिद खान, निर्मल वर्मा, कृष्णा पवार, भैरूलाल वसुनिया, अंशु जैन कानवन, अनूप जैन, गुड्डू चौधरी, महेश पाटीदार, कुणाल मंगलिया, रितिक रिल, अजय गामड़, सोनू बाथम, अनिकेत मुनिया, प्रताप डामर, श्याम मकवाना, राहुल सिंगर, करण मांगलिया, राहुल सिंगर राहुल चरेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश गुप्ता द्वारा दी गई
: 10 फीट ऊंची महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 10 जनवरी होगा
Thu, Dec 19, 2024
बदनावर। शहर की बड़ी चौपाटी पर स्थित 10 फीट ऊंची शूरवीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण 10 जनवरी को समारोह पूर्वक किया जाएगा।कैबिनेट मंत्री गोविंदसिंह राजपूत एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के आतिथ्य में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।कार्यक्रम में सर्व समाज से शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन की तैयारी भी शुरू हो गई है। अनावरण के लिए लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।