: डॉ अंबेडकर के प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में ज्ञापन दिया
Thu, Jan 16, 2025
बदनावर। बदनावर में आंबेडकर चौराहा व जेल रोड पर मांगलिक भवन में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्व द्वारा खंडित किया गया। जिसके विरोध में आज भीम आर्मी बदनावर, बहुजन भीम आर्मी, भील सेना, अभा बलाई महासभा के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी बदनावर व थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर कार्रवाई की जाए और खंडित मूर्ति के स्थान पर नई प्रतिमा लगाई जाए। यदि जल्द ही निराकरण नहीं किया तो सामाजिक संगठन द्वारा जन आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।ज्ञापन के दौरान उपस्थित भीम आर्मी से निलेश मालवीय, दीपक रायकवार, बहुजन भीम आर्मी से प्रदेश प्रभारी दयाशंकर मालवीय, बलाई महासभा से सुनील चौहान, राकेश नगदिया, विजय मालवीय, अशोक मालवीय, संजय बोरझालिया, राहुल सिहाल, सोहन मकवाना, जितेन्द्र मांगलिया, रितेश रिल, मुकेश बोरझालिया, ओमप्रकाश परमार, विनोद सोलंकी, भेरूलाल डावर, अजीत गणावा, परमानंद सिहाल, रितिक रील मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन भील सेना तहसील अध्यक्ष भेरूलाल वसुनिया ने किया।
: डॉ अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में कांग्रेस ने ज्ञापन दिया
Thu, Jan 16, 2025
बदनावर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने आज राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी दीपक चौहान को देकर मांग की कि बदनावर में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही कर प्रतिमा को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाए अथवा नई प्रतिमा स्थापित की जाए। प्रतिमा की सुरक्षा के लिए स्टील की रेलिंग तथा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाए।ज्ञापन में मांग की गई कि यदि तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो हम ज्ञापन देने वालों को धरना प्रदर्शन, चक्का जाम करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती, जनपद सदस्य परितोष सिंह राठौर बंजी बना, देवेंद्रसिंह पंवार, निलेश मालवीय, दीपेंद्रसिंह राठौर, संजय भूरिया,भेरूलाल वसुनिया, मोहन जाट, चंदन भूरिया, बद्री लाल पाटीदार, नितेश मालवीय, ऋतिक रील, करण मांगलिया,जगदीश डावर, भारत, बलराम, गोविंद आदि मौजूद थे। जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश गुप्ता ने दी।
: क्षत्रिय राठौड तेली समाज बदनावर का सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 फरवरी
Mon, Jan 13, 2025
बदनावर। आगामी 2 फरवरी को क्षत्रिय राठौड़ तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। आज समाज की धर्मशाला में श्रीगणेशजी की पूजन कर लग्न दिए गए। सामूहिक विवाह सम्मेलन बसंत पर्व 2 फरवरी को होगा। आज लग्न टीप वर वधु पक्ष को विधिवत श्रीगणेश की पूजन अर्चना कर लग्न दिए गए।टिप कार्यक्रम में सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष नारायण राठौड़ ने बताया की यह आयोजन निः शुल्क रहेगा सामूहिक विवाह समारोह का यह 18 वा वर्ष है। राठौड़ समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा 17 वर्ष पूर्व विवाह के फिजूल खर्च रोकने हेतु सामूहिक विवाह करने का निर्णय लिया था। सफलतम 17 वर्ष पूर्ण हुए। आभार राजमल राठौड़ ने माना । जानकारी मीडिया प्रभारी मोहित राठौड़ ने दी।