: ग्राम पंचायत धारसीखेड़ा में मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ
Wed, Oct 29, 2025
बदनावर। ग्राम पंचायत धारसीखेड़ा में मन की बात कार्यक्रम आयोजित रविवार को हुआ । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव थे। विशेष अतिथि प्रेमचंद परमार, मोहन सिंह चौहान, प्रवीण चावला, कन्हैया लाल पटेल, नानाजी जाट, संजय सिंह मंडल अध्यक्ष बखतगढ़, राम गलगामा उपसरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत, पूर्व सरपंच गंगाराम, पूर्व उपसरपंच कचरूलाल सलीत्रा, पूर्व सरपंच माधव नायमा, पूर्व अंत्योदय समिति अध्यक्ष राजाराम, नंदराम भाबर, पूर्व उपसरपंच राजेश, बूथ अध्यक्ष 20 और 21 राहुल पोपडिया और भंवर पटेल थे। समस्त अतिथियों का स्वागत सरपंच एवं उपसरपंच प्रतिनिधि राम गलगामा एवं पंचों द्वारा किया गया। समरथ, महिपाल सिंह, महेंद्र पाल, जगदीश भाभर, भगा खेड़ी आदि द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत के सचिव,पटवारी और ग्राम सेवक ने भी अतिथियों का स्वागत किया ।। मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों ने बदनावर के भविष्य के बारे में चर्चा की, रोजगार के अवसर कितने मिलेंगे और कितनी कीमती जमीन हो रही है यह सब बताया। झील कंपनी से बहुत सारी महिलाओं को रोजगार मिला इसके बारे में और भविष्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। उपसरपंच प्रतिनिधि ने मुख्य अतिथि से गांव की समस्या के बारे में चर्चा की। राजेश नायमा पूर्व उपसरपंच ने गांव के मन की बात बताई, गांव के मुख्य मार्ग को पक्की सड़क में जोड़ने की है। स्वागत भाषण सरपंच ने एवं आभार श्रीराम उपसरपंच प्रतिनिधि ने सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियों का माना। हरिराम को मिला प्रधानमंत्री आवास का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा किया गया । वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाराम धनोरा के घर मुख्य अतिथि और में विशेष अतिथियों ने भोजन ग्रहण किया ।
: रंगाराखेड़ी नागदा का 40 वां सामुहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रेल 26 को होगा सम्पन्न
Mon, Oct 13, 2025
तैयारी को लेकर हुई बैठक गोधुली बेला में होंगे लगन
नागदा। रविवार को महाराणा प्रताप राजपूत धर्मशाला रंगाराखेड़ी नागदा के 40 वे सामूहिक विवाह सम्मेलन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष कमल सिंह पटेल कानवन ने की। प्रारम्भ में समाज के सभी वरिष्ठजनों ने माँ सरस्वती एवं प्रभु श्रीराम सीताजी के तश्वीर की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत बैठक की शुरुआत की। 40 वे विवाह समारोह के लिए आयोजित बैठक में वरिष्ठजनों की आपसी सलाह व मन्त्रणा एवं सम्मेलन आचार्य पं. हेमंत गोपालकृष्ण शास्त्री के सान्निध्य में 20 अप्रेल 2026 को गोधूलि बेला सूर्यास्त समय के लग्न में विवाह सम्पन्न होना तय किया गया। इस वर्ष रात्रि में लग्न मुहूर्त नहीं होने पर गोधूलि लग्न मे सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर वधु पक्ष को 20 अप्रैल को दोपहर में ही महाराणा प्रताप धर्मशाला परिसर नागदा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।वर वधु प्रत्येक पक्ष से पंजीयन राशि पूर्व की तरह 21 हजार रूपए निर्धारित रखी गई है। बैठक में सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष कमल सिंह पटेल, समाज के वरिष्ठजन भारतसिंह मंडलोई बिल्लौदा,सामूहिक सम्मेलन के सचिवगण भुवानसिंह सोलंकी गोपालखेड़ी, हुकुम सिंह तंवर,धर्मशाला समिति अध्यक्ष अध्यक्ष भैरूसिंह खंडीगारा, गोरेसिंह पलवाड़ा, मेहरबानसिंह झाला पंचमुखी, मोहनसिंह पटेल रंगाराखेड़ी, हटेसिंह राठौर वरनासा, मेहरबानसिंह रेशमगारा, डॉ कमलसिंह कलसाड़ा, भोमसिंह कानवन (वकील),ईश्वरसिंह तंवर सनावदा,करणी सेना जिलाध्यक्ष केवलसिंह चावड़ा पलवाड़ा,अमृतसिंह पिपलिया, कमलसिंह रंगाराखेड़ी,विनोदसिंह मनासा, दिलीपसिंह चावड़ा सेमलिया, सागरसिंह चावड़ा कड़ोदखुर्द, आनंदसिंह सोलंकी कड़ोदकला, प्रीतमसिंह चिडावद, सहित बड़ी संख्या में राजपूत समाजजन और सामूहिक विवाह समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। जानकारी धर्मशाला समिति के सचिव टिकम सिंह उमठ सनौली ने दी।
: बदनावर में जाट समाज का पहली बार हुआ दीपावली मिलन समारोह
Mon, Oct 13, 2025
बदनावर। यहां प्राचीश्री रिसोर्ट पर जाट समाज परिवार, राष्ट्रीय जाट तेजवीर सेना मध्यप्रदेश के नेतृत्व में जिलास्तरीय जाट समाज का दशहरा दीपावली मिलन समारोह का सफल आयोजन हुआ। इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया।आयोजन की शुरुआत कुल देवता तेजाजी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व आरती के साथ हुई। जाट तेजवीर सेना महिला इकाई की जिला अध्यक्ष राजश्री-राजेंद्र जाट ने अतिथियों का स्वागत कर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश जाट तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट, तेजवीर सेना महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अंजूसिंह जाट थे। विशेष अतिथि देवकरण जाट मध्य प्रदेश जाट सभा के जिला अध्यक्ष, जगदीश जाट मनासा भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा धार, आत्माराम जाट किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष, मंशाराम जाट नर्मदा बचाओ आंदोलन की सक्रिय सदस्य, बसंतीलाल पटेल लीलीखेड़ी, जगदीशचंद्र जाट कुड़ी सर (मुलथान) भोजराज जाट (पडुनिया) कविता चौधरी जिला सचिव इंदौर, हंसा वर्मा मीडिया प्रभारी जिला उज्जैन, हंसराज जाट रतनपुरा, गट्टूलाल जाट छायन, वंदना जाट राष्ट्रीय तेजवीर सेना राष्ट्रीय सचिव, राधेश्याम जाट बड़वानी जिला अध्यक्ष-मध्य क्षेत्र जाट विकास संघ, जाट सम्मेलन बदनावर के सभी पूर्व अध्यक्ष भोजराज जाट पडूनिया, मनीष ठाकुर बदनावर, गट्टूलाल जाट छायन, नीरज जाट बोराली रहे। अध्यक्षता मध्य प्रदेश क्षेत्रीय जाट महासभा उज्जैन के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल खेरवास ने की। अतिथि परिचय राजेश जाट बोराली और कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र चौधरी व जगदीश जागीरदार ने किया।कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र भंवरलाल जाट और दशरथ सिग्गा मनासा रहे। जिन्होंने अपने ओजस्वी वक्तव्य से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज सुधार, समाज हित और राष्ट्र हित में समाज के योगदान पर विचार रखे। कहा कि मंहगी शादी, नुक्ते घाटे के कार्यक्रम से बचने का प्रयास कर समाज हित की बात करें।कार्यक्रम को गति देते हुए जगदीश जागीरदार ने अपने चुटेले अंदाज में समाज में व्याप्त बुराईयों पर कटाक्ष करते हुए अच्छे कार्यों की प्रशंसा कर वक्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम में बोलते हुए तेजवीर सेना के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरलाल जाट ने समाज के सामने विभिन्न मुद्दे रखें और साथ ही सरकार से भी दो मांगों के संबंध में बात करने का आश्वासन दिया।जिसमें प्रथम मांग तेजाजी के बलिदान दिवस तेजा दशमी पर सभी शासकीय संस्थानों में छुट्टी घोषित हो और दूसरी मांग समाज के वीर सपूत शहीद ए आजम भगतसिंह को शहीद का दर्जा मिले और चौराहों पर सरकार भगतसिंह की मूर्तियां कायम करें। साथ ही प्रतिभा का भी सम्मान में किया। जो बच्चे उपस्थित नहीं थे उनके माता पिता का सम्मान किया गया।जिपूर्ण - जितेन्द्र चौधरी गोल्ड मेडल नेशनल साईस ओलंपियाड-2024 गोल्ड उज्जैन, आरआर सिंह जाट रिटायर्ड जिला कमांडेंट होमगार्ड, करन चौधरी लेफ्टिनेंट, भारतीय सेना, अवधेश दिलीप जाट शेरगढ़ बेडमिंटन के अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी, स्पोर्टस कोटे से असम रायफल्स में सिलेक्ट, डॉ लखन जाट पिता रामेश्वरजी बीएएमएस, नरेन्द्र जाट वकील सा, मुकेश जाट बोराली, बाबूलाल जाट करणपुरा, की बालिकाएं एमबीबीएस कर स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रही है। अंकिता जाट - एसआई पुलिस घाटबिल्लौद, हर्ष जाट - एयरफोर्स दिल्ली, कुणाल जाट - जाट रेजिमेंट' जम्मू (सुरेश कलवानिया जलोदिया। जितेंद्र जाट नानाभाई भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने समाज में फैली कुरीतियों की समाप्ति और शिक्षा संस्कार व समाज की धरोहर की सुरक्षा पर समाजजनों का ध्यान दिलाते हुए आभार माना।