: व्यामशाला में कल आयोजित होगा रक्तदान शिविर
Sat, Sep 11, 2021
बदनावर । श्री गणेश व्यामशाला के तत्वाधान एवं रक्त मित्र इंडिया फाउंडेशन द्वारा कल दिनांक 12 सितंबर रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक श्री गणेश व्यायाम शाला बदनावर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी शामिल होंगे। व्यायाम शाला परिवार द्वारा आम जनो से रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील कि गई। उक्त रक्तदान शिविर डायलिसिस से पीड़ित धार जिले के 122 बच्चों हेतु आयोजित किया जा रहा है। जानकारी यश गुर्जर द्वारा दी गई।
: टीकाकरण टीम ने वार्डो में कैंप लगाकर टीके लगाए
Sat, Sep 11, 2021
बदनावर। बदनावर नगर में टीकाकरण को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र कटारे एवं CMO आशा भंडारी के मार्गदर्शन में आज स्वास्थ विभाग,नगर परिषद,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी पहुँचे वार्डो में। नगर के वार्ड नं 4,9,15 में टीकाकरण टीम ने कैम्प लगाया और लोगो को मोहल्लों में जाकर टिके लगाए। जिसमे वार्ड नं 9 के अमिरपुरा बस्ती में 95 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण देर शाम तक जारी है। CMO आशा भंडारी ने पूरे समय उपस्थित रहकर टीकाकरण के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह पंवार, शोएब कुरेशी, रईस खान,लल्ला इलेक्ट्रॉनिक,ज्योति बुले, युवराज सिंह पंवार,जावेद खान,राजा मारू,अनिल पाटीदार,कांतिलाल शर्मा,चेतना सोलंकी,गोविंद सेन,चन्दा ठाकुर आदि उपस्थित थे।
: नगर परिषद द्वारा डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव व फोगिंग मशीन से धुआं किया गया
Fri, Sep 10, 2021
बदनावर । नगर परिषद द्वारा डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव व फोगिंग मशीन से धुआं किया गया । मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी ने बताया कि आज डेंगू मच्छर के खात्मे के लिए वार्ड क्रमांक 15 में कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया साथ ही चाणक्यपुरी, शिवशक्ति कॉलोनी , भट्ट कॉलोनी , सूरज विद्या विहार ओर पूरी कॉलोनी , शासकीय अस्पताल परिसर , सम्पूर्ण अस्पताल कार्यालय सभी क्वाटर ओर सम्पूर्ण कॉलोनी , थाना परिसर sdop कार्यालय सम्पूर्ण थाना क्वाटर पर फोगिंग मशीन से धुआं का किया गया। डेंगू से बचाव के लिए इसी तरह फोगिंग कार्य एवं कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव एवं सफाई अभियान चलता रहेगा ।