: मुख्यमंत्री 14 सितम्बर को महिला स्व-सहायता समूहों से करेंगे संवाद
Sun, Sep 12, 2021
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 सितम्बर को महिला स्व-सहायता समूह उन्मुखीकरण एवं संवाद कार्यक्रम में समूह की महिलाओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। प्रात: 11 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सभी जिला मुख्यालयों से स्व-सहायता समूह शामिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों की महिलाएँ विभिन्न संचार माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माँ, बहन और बेटियों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने में बैंकों के माध्यम से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण का अभियान मध्यप्रदेश में लगातार जारी रहेगा। प्रदेश में 3 लाख 37 हजार से अधिक महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की जा रही है। समूह द्वारा उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने का काम भी राज्य सरकार कर रही है।
: हमे तीसरी लहर को लेकर सजग व जागरुक रहना होगा: दत्तीगांव
Sun, Sep 12, 2021
बदनावर। प्रदेश सरकार के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने आज बिड़वाल मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मंत्री दत्तीगांव ग्राम सेमलिया, कलोरा, रतनपुरा, अमोदिया, गाजनोद, कोद, बिडवाल पहुंचे। जहां कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगो एवं अन्य शोकाकुल परिवारो के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। दत्तीगांव ने ढांढस बंधाते हुए कहा, संकट की घड़ी में दत्तीगांव परिवार हमेशा साथ है। उन्होंने कहा की केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना महामारी का मुस्तैदी से सामना किया। कोरोना की दूसरी लहर में हमने कई अपनो को खोया है, यह काल हम कभी नही भूल सकते। हमे तीसरी लहर को लेकर सजग व जागरुक रहना होगा। वेक्सिनेशन शत प्रतिशत करवाना है। हम जिम्मेदारी ले कि घर, परिवार व गांव का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित न रहे। बाद में मंत्री दत्तीगांव ग्राम खिलेड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने महिला दूध उत्पादन समिति द्वारा बनाए गए नवीन भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने बोनस वितरण भी किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह सोलंकी व ईश्वर कटारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन डोड, दिनेश गिरवाल, अमृतलाल पाटीदार, सुनील मोदी, रतन पाटीदार, विक्रम पटेल, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अशोक पटेल, उमाशंकर बोरिया, मनीष जैन, शंकु बना, सरपंच अभय पाटीदार, गोपाल सिर्वी, विजयसिंह पंवार, सन्तोष पाटीदार, गिरधारी मंडलोई, अशोक राठौड़, राधेश्याम जाट, सुभाष पालोत्रा, गोरधनलाल पाटीदार, ऋतुराज सिंह , सोनू जाट, कुलदीप जाट समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
: कड़ोदकला गांव का बेटा पैरा कमांडो बनकर करेगा देश की सेवा
Sun, Sep 12, 2021
खिलेडी कड़ोदकला (राहुल बैरागी)। कडोदकला गांव के एक गरीब मजदूर परिवार का बेटा अब पैरा कमांडो बन भारतीय सेना की पैराशूट रेजीमेंट शामिल हो कर देश सेवा करेगा। राधेश्याम कटारा ने मजदूरी व हेम्माली कर अपने बेटे को देश सेवा में भेजा।भारतीय सेना की सबसे बहादुर 10 रेजीमेंट में से एक है पैराशूट रेजीमेंट श्री राम बेंगलुरु से ट्रेनिंग पूर्ण कर शुक्रवार को जब वर्दी पहन कर अपने गांव कड़ोदकला पहुंचा तो गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव के बेटे का पलक पावडे बिछा कर स्वागत किया। कडोदकला गांव के गरीब हेम्माली करने वाले राधेश्याम कटारा के घर में 4 जनवरी 1999 को सागर बाई की कोख से जन्म लेकर बचपन से ही देश सेवा का जज्बा लिए श्रीराम कटारा ने भारतीय सेना में भर्ती लेने का लक्ष्य तय कर लिया था पिता राधेश्याम कटारा ने हम्माली कर अपने परिवार का पोषण किया श्रीराम घर में सबसे छोटे हैं उनसे दो बड़े भाई हे उनके भाई बलराम वह कृष्णा है गरीबी के साए में पले बड़े पर कभी अपने लक्ष्य से नहीं भटके अपनी प्राथमिक शिक्षा है अपने गांव में पूरी करने के बाद सेवा में जाने की तैयारियां की 20 नवंबर 2019 को उज्जैन रैली भर्ती में सिलेक्शन हुआ और 30 सितंबर 2020 को पैराशूट रेजीमेंट ट्रेनिंग सेंटर बेंगलुरु जाकर 9 माह की ट्रेनिंग पूर्ण की।
क्या है पैराशूट रेजीमेंट
पैराशूट रेजीमेंट भारतीय सेना की सबसे खास 10 रेजीमेंट में तीसरे नंबर पर आती है जिसका धयेय वाक्य है शत्रु जीत यानी किसी भी परिस्थिति में दुश्मन पर फतह हासिल करना उसके लिए उनकी ट्रेनिंग मैं कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है कई बार जवान ट्रेनिग भी पूरी नही कर पाते और उन्हें बाहर कर दिया जाता है सुबह 4:00 बजे से रात को 10:00 बजे तक ग्राउंड पर तैनात रहना पड़ता है जिसमें मार्शल आर्ट भी सिखाया जाता है रेजीमेंट में सुदृढ़ और फुर्तीला बनाने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया जाता है पैराशूट रेजीमेंट सभी सैन्य बलों को हवाई मदद पहुंचाने का कार्य भी करती है पैराशूट रेजीमेंट में कई युद्ध में फतेह हासिल कर कई मेडल अपने नाम किए हैं।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया
सेना में भर्ती होने के बाद नगर में पहली बार ट्रेनिंग पूर्ण कर आने पर श्रीराम कटारा ने गांव के मंदिरों में त्रिवेणी शिव मंदिर, बालाजी हनुमान मंदिर, तेजाजी मंदिर में भगवान से आशीर्वाद लिया बस स्टैंड पर गांव के वरिष्ठ जनों व त्रिवेणी धाम संस्था के सदस्य दिनेश रघुवंशी, राजेश गोस्वामी, ने साफा बांधकर व ग्राम पंचायत के उपसरपंच कृष्णा पाटीदार, ने माला पहनाकर श्रीराम कटारा का स्वागत अभिनंदन कर सम्मानित किया, वही गांव के अन्य ग्रामीणों ने नरेंद्र कामदार हितेश पाटीदार ने मिठाइयां बांटी कर स्वागत किया,