: स्वदेशी को अपनाकर ही देश बनेगा आत्म निर्भर-श्री चौहान
Sun, Oct 3, 2021
बदनावर । भारत पूर्व में सोने की चिड़िया था इसका कारण यहां के गांव का आत्मनिर्भर होना था उस समय भारत दुनिया का 33% निर्यात करता था जितना आज चीन अमेरिका और जापान मिलकर करते हैं हमें पुनः विश्व गुरु बनने हेतु हमारे गांवों को आत्मनिर्भर बनाना पड़ेगा,लघु कुटीर उद्योग के साथ हमारी संस्कृति,सभ्यता, परंपराओं को भी सहेजना पड़ेगा हमारी प्राचीन शिक्षा पद्धति,योग,आयुर्वेद की ओर लौटना होगा साथ ही हमें स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेना होगायह बात स्वदेशी सप्ताह के समापन अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक दिलीप सिंह चौहान ने धार जिले के बदनावर में आयोजित कार्यक्रम में कहीं प्रांत संघर्ष वाहिनी प्रमुख दशरथ डाबिया ने संगठनात्मक जानकारी देते हुए बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह स्वदेशी सप्ताह मनाया जाता है इसके अंतर्गत जिलों में स्वदेशी विदेशी की सूची का वितरण संगोष्ठी स्कूल कॉलेजों में व्याख्यान सहित कई जन जागरण के कार्य किए गए इस अवसर पर बदनावर की तहसील कार्यकारिणी का गठन भी किया गया इस अवसर पर कई स्वदेशी बंधुओं गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक पंडित श्रवण गौर ने किया एवं आभार तहसील संयोजक नटवर सिंह चौहान ने माना।
: कानवन प्रेस क्लब का गठन मोदी बने अध्यक्ष
Sun, Oct 3, 2021
कानवन - संतोषी माता धर्मशाला कानवन में प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया से जुड़े कानवन के पत्रकारों की बैठक रखी गई कार्यकर्म की शुरुवात भारत माता की चित्र पर माला अर्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई । तत्पश्चात कानवन प्रेस क्लब का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से पारस मोदी को अध्यक्ष व सचिव कैलाश राठौड़ चुना गया साथ ही पत्रकारिता में आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई जिसमे सभी पत्रकारों ने विचार विर्मश किया एवं कार्यकारणी का गठन किया गया ।जिसमें में संरक्षक शंकरलाल राठौड़ शेखर कुमावत महासचिव विशाल राव निक्कम व उपाध्यक्ष निलेश सावंत जीवन राठौड़ को व सहसचिव प्रदीप पटवा कोषाध्यक्ष विकाश पाटीदार प्रवक्ता गजानंद पाटीदार को बनाया गया कार्यकारणी के सदस्यों के रूप में दिनेश गहलोत, अनिकेत राठौड़, ऋषभ निक्कम, योगेश बैरागी, डेविल पाटीदार, संजय कुशवाह, को बनाया गया साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा नागेश्वर धाम पर वृक्षा रोपण किया गया।
: लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है दोनों दलो में है बगावत का डर
Sun, Oct 3, 2021
भोपाल। खंडवा लोकसभा मे उपचुनाव की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनो ही दलों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अगर दोनों दल में से नाराज़ होकर कोई बगावत करता है तो उसका नुकसान पार्टी को उठाना पड़ेगा इसी बात को ध्यान में रखते हुए दोनों दलों के नेता फेसला लेने में गहन विचार कर रहे हैं। कांग्रेस में टिकिट के लिए पूर्व मंत्री अरुण यादव प्रबल दावेदार है तो दुसरी और बुरहानपुर के निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा अपनी पत्नी जय श्री के लिए टिकिट की मांग कर रहे हैं। वहीं भाजपा से स्व नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्ष चौहान सहानुभूति के चलते टिकिट की चाहत रहे हैं तो दुसरी तरफ पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और इंदौर के कृष्ण मुरारी मोघे ने भी दावेदारी की है l अब ये देखना दिलचस्प होगा की दोनों ही दल किस रणनीति के तहत अपने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारते है और जिन्हें मौका नही मिलता है उनकी नाराजगी कैसे दूर करते है जिससे वो बगावत न करें और पार्टी को होने वाले नुक़सान से बचाया जा सके।शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर देर तक इसी मंथन को लेकर बैठक हुई, वही दूसरी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चुनाव प्रभारियों के साथ कशमकश में लगे रहे। खंडवा लोकसभा सीट सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से सी खाली हुई है। कोरोना संक्रमण के कारण निर्वाचन आयोग ने खंडवा लोकसभा का उपचुनाव टाल दिया था।