: रंगाराखेड़ी सामूहिक व धर्मशाला समिति की बैठक सम्पन्न, विवाह समिति ने 6 लाख 84 हजार व धर्मशाला ने 20 लाख की बचत राशि नविन समिति को सोंपी
Kailash Gupta
Mon, May 26, 2025
Post views : 145
विवाह सम्मेलन के लिए कमल सिंह पटेल एवं धर्मशाला के भेरू सिंह सोलंकी अध्यक्ष नियुक्त
बदनावर। रविवार को महाराणा प्रताप राजपूत समाज धर्मशाला रंगाराखेड़ी नागदा की सामूहिक विवाह समिति एवं धर्मशाला समिति की बैठक परिसर में सम्पन्न हुई। प्रारम्भ में समाज के वरिष्ठजनों ने माँ सरस्वती, श्री राम एवं महाराणा प्रताप के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम की शुरआत में सामूहिक विवाह समिति के सचिव भेरू सिंह सोलंकी खंडीगारा ने 39 वे विवाह समारोह के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत कर वाचन किया। इसमें सामूहिक समिति,, बर्तन आय, भोजन प्रबंधन दान सहित विभिन्न मद से 6 लाख 84 हजार 911 रूपये की बचत का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इसी तरह धर्मशाला समिति के अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल मनासा ने धर्मशाला समिति के वर्ष भर का आय व्यय पत्रक का वाचन किया। समिति सचिव ईश्वर सिंह तंवर ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की धर्मशाला समिति में आज जो बचत राशि 20 लाख 1 हजार 415 रूपये नविन समिति को सोंपी जा रही है वो पूर्व समिति, समाजजनों, दिवंगतो की स्मृति एवं समस्त सहयोगियों के समर्पण, त्याग की पूंजी है। इस पूंजी व नविन समिति के सहयोग आपसी तालमेल से धर्मशाला के सर्वांगीण विकास की इबारत लिखी जाएगी। अंचल की सबसे बड़ी धर्मशाला होने का गौरव हमें विरासत में मिला है समाज के पूर्वजो व अग्रजो के समर्पण व उनकी कड़ी मेहनत व संघर्ष की बदौलत यह धरोहर स्थापित हुई है। हम सभी निवृतमान व नविन समितियों के पदाधिकारियों को आपसी तालमेल व सम भाव से इस धरोहर को सहेजकर व इसकी गरिमा को बनाए रखना है।
पटेल सामूहिक विवाह व सोलंकी धर्मशाला समिति के अध्यक्ष नियुक्त
सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष के लिए सर्वानुमति से कमल सिंह पटेल कानवन,उपाध्यक्ष भारत सिंह मंडलोई, सचिवगण भुवान सिंह सोलंकी, हुकुम सिंह तंवर कोषाध्यक्ष सागर सिंह चावड़ा नियुक्त किए गए। इसी तरह धर्मशाला समिति अध्यक्ष के लिए भेरू सिंह सोलंकी खंडीगारा, उपाध्यक्ष गोरे सिंह पलवाड़ा,कोषाध्यक्ष रतन सिंह गोहिल पिंजराया, सचिवगण टिकम सिंह उमठ सनोली, कमल सिंह परिहार सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी नियुक्त किये गए। आयोजित बैठक में अंचल से पधारे समाज के वरिष्ठ समाज जन, इन्दर सिंह जादौन, घनश्याम सिंह डोडिया, गजेंद्र सिंह जी डोडिया,, हटे सिंह वरनासा, कमल सिंह कामदार, विक्रम सिंह कठोड़िया,जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह पटेल, ईश्वर सिंह सरपंच धमाना, इन्दर सिंह माकनी, अर्जुन सिंह बैगन्दा, मेहरबान सिंह रेशमगारा, बाबू सिंह कनवासा, बापु सिंह मंगलगढ़,मनोहर सिंह पटेल, इन्दर सिंह पंवार, शम्भू सिंह चावड़ा, करणी सेना जिलाध्यक्ष केवल सिंह चावड़ा, विनोद सिंह पटेल, राजपूत युवा संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौर, आनंद सिंह कड़ोदकलां, मुकेश फौजी,मेहरबान सिंह, गोपाल सिंह रेशमगारा, मेहरबान सिंह झाला,भंवर सिंह खजुरिया, राकेश कामदार,भगवान सिंह सेमलिया, कालू सिंह सकतली,प्रीतम सिंह, बने सिंह तारोद आदि उपस्थित थे। जानकारी समिति के गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन