Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

किसानों एवं आदिवासी परिवारों के हितों की रक्षा हेतु विधायक शेखावत ने शासन को लिखा पत्र

मां से प्रेम संबंध होने पर आक्रोशित बेटे ने ताऊ को मौत के घाट उतारा

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

सुचना

: महांकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर डांस करके विडियो बनाने वाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Kailash Gupta

Mon, Oct 11, 2021
Post views : 154

उज्जैन। पुलिस ने महांकाल मंदिर में फिल्मी गाने पर डांस करके विडियो बनाने वाली मनीषा रोशन के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। गृहमंत्री के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई। मनीषा पर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ का आरोप लगा है। हालांकि, महिला ने डांस के दोनों विडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर अलग से एक विडियो जारी कर माफी मांग ली थी। उज्जैन पुलिस ने यह कार्रवाई गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर की है। उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया।गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर ऐसे विडियो बनाकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री ने उज्जैन एस पी को इंदौर की महिला मनीषा रोशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।महाकाल मंदिर के पंडितों और पुजारियों ने भी इस पर आपत्ति ली थी। उनकी मांग थी, कि महिला का महांकाल प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए।मनीषा रोशन ने महाकाल मंदिर में फिल्मी गाने ‘रग-रग में इस तरह तू समाने लगा’ गाने पर डांस वीडियो बनाया कर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया था।वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति ली। उनका कहना है कि मंदिर में इस तरह के डांस करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मंदिर के पंडित ने कहा कि वीडियो आपत्तिजनक है। मंदिर में इस तरह फिल्मी गानों पर अभद्र प्रदर्शन जायज नहीं है। महाकाल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ये जगह फिल्मी गानों के लिए नहीं है। ऐ​​से सभी श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित करना चाहिए।मनीषा रोशन ने विवाद बढ़ने के बाद एक वीडियो जारी कर माफी मांगते हुए कहा कि मैंने उज्जैन में महाकाल मंदिर में वीडियो बनाया था। वीडियो से किसी संगठन या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगती हूं। मेरी भावना किसी को आहत करने की नहीं थी। आगे से मैं ध्यान रखूंगी कि किसी की भावना आहत न हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन