Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

किसानों एवं आदिवासी परिवारों के हितों की रक्षा हेतु विधायक शेखावत ने शासन को लिखा पत्र

मां से प्रेम संबंध होने पर आक्रोशित बेटे ने ताऊ को मौत के घाट उतारा

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

सुचना

: विधानसभा घेरने उतरे कांग्रेसी,भोपाल में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन ‘जवाब दो, हिसाब दो

Kailash Gupta

Tue, Dec 17, 2024
Post views : 370
 

भोपाल। सोमवार को भोपाल में काग्रेस ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने ‘जवाब दो हिसाब दो’ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने के लिए निकले हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी भोपाल पहुंचे हैं। ये सभी जवाहर चौक पर इकट्ठा हुए हैं और हाथ में खाद की बोरियां लेकर विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं।

कांग्रेस का आंदोलन 'जवाब दो, हिसाब दो

कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल के खिलाफ है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया और आम जनता के मुद्दों को नजरअंदाज किया है। कांग्रेस का आंदोलन 'जवाब दो, हिसाब दो' के नारे के साथ चल रहा है और पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर राजधानी में एकजुट हुए हैं।

प्रदेश की पहचान घोटाला राज्य के तौर पर- कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के जवाहर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बड़े दुख के साथ मुझे कहना पड़ता है कि मध्यप्रदेश की पहचान घोटाला प्रदेश की है। नौजवानों के रोजगार में घोटाला। किसानों के बीज-खाद में घोटाला। जहां देखो घोटाला-घोटाला।

जो वादे किए गए वो अब तक नहीं हुए पूरे, ये है मुख्यमंत्री मौन यादव -सिंगार

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि उनका यह आंदोलन विधानसभा से लेकर सड़कों तक जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने युवाओं, महिलाओं और किसानों से जो वादे किए थे, वे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसके विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। ये है मुख्यमंत्री मौन यादव, क्योंकि ये किसानों के मुद्दे पर हमेशा मौन रहते हैं।उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने भी कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी।

विधानसभा में ट्रैक्टर से पहुंचे सिंघार

इसके अलावा उमंग सिंघार ने अपने अधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट शेयर किया है। जहां वो ट्रैक्टर पर चढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस किसानों के हक में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। सिंघार ने एक्स पर लिखा कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। आज विधायक दल के नेताओं के साथ मध्य प्रदेश विधानसभा में ट्रैक्टर से पहुंच कर किसानों की समस्या को लेकर सरकार के समक्ष अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।

[caption id="attachment_6595" align="alignnone" width="213"] Oplus_131072[/caption]

जितू पटवारी ने कहा

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स पर पर लिखा कि प्रदेशभर से भोपाल पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस और प्रशासन बैरिकेडिंग करके रोक रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताना चाहती है और उनका आग्रह है कि पुलिस प्रशासन उन्हें धरना स्थल तक जाने दे, ताकि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

बदनावर से भी सैकड़ो की संख्यां में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती ने बताया की विधायक भंवर सिंह शेखावत के नेतृत्व में ‘जवाब दो हिसाब दो’ आंदोलन के तहत विधानसभा का घेराव करने बदनावर से भी सैकड़ो की संख्यां में पहुंचे पदाधिकारी व कार्यकर्ता। जिसमें विशेष रूप से संदीप महेश्वरी, कैलाश गुप्ता, अश्विन पाटीदार, परितोष सिंह राठौड़, घनश्याम सिंह डोडिया, सोनू जाट, साजिद खान, तरुण जाट,अभय पाटीदार, जयदीप सिंह पंवार, नितिन सांखला,देवपाल सिंह जाधव, राजेन्द्र जाट, बीएल पाटीदार, प्रकाश निनामा,राजेश पटेल, देव हरड़, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन