: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सेक्टर ऑफिसर नियुक्त
Kailash Gupta
Fri, Nov 12, 2021धार। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉं. पंकज जैन ने त्रि-स्तरीय आम निर्वाचन-2021 के सफल संचालन हेतु जिले की सभी 13 जनपद पंचायतों के लिए कुल 202 सेक्टर ऑफिसर एवं 39 रिजर्व सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जनपद पंचायत धार के 12 सेक्टर के लिए 12 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए है। इसी प्रकार कुक्षी के 11, बदनावर के 21, बाग के 13, उमरबन के 25, मनावर के 11, धरमपुरी के 16, नालछा के 14, सरदारपुर के 25, गंधवानी के 16, तिरला के 14, डही के 15 तथा जनपद पंचायत निसरपुर के 09 सेक्टरों के लिए 09 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए है। इसी प्रकार सभी जनपदों के लिए में 3-3 रिजर्व सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन