Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

किसानों एवं आदिवासी परिवारों के हितों की रक्षा हेतु विधायक शेखावत ने शासन को लिखा पत्र

मां से प्रेम संबंध होने पर आक्रोशित बेटे ने ताऊ को मौत के घाट उतारा

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

सुचना

: मुख्यमंत्री की सभा पर विधायक उमंग सिंघार ने ट्वीट कर कसा तंज, उम्मीद है किसी चीज कमी नहीं पड़ी होगी

Kailash Gupta

Mon, May 22, 2023
Post views : 162
गंधवानी। गंधवानी में मुख्यमंत्री के दौरे के एक दिन बाद पूर्व वन मंत्री व गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने ट्वीट कर तंज कसा है।   विधायक सिंघार ने लिखा कि ऐसा थोड़ी होता है मुख्यमंत्री जी... आप गंधवानी आये और यहां की जनता को आपका स्वागत भी नहीं करने दिया। या यू कहिए क्षेत्र की जनता को बुलाया ही नहीं। खेर उम्मीद करता हु आपको मेरे गंधवानी में किसी चीज की कमी नहीं पड़ी होगी। मेरे द्वारा विकसित किये गए संसाधनों का तो अपने जम कर उपयोग किया, हां ये बात अलग है टैंकर पर कपड़ा ढाक कर, विधायक ने यह ट्वीट इसलिए किया क्योंकि गंधवानी और मनावर विधायक द्वारा क्षेत्र में दिए गए टैंकर से ही कार्यक्रम में शामिल होने आई जनता को पानी पिलाया गया था। मंच के पास भी विधायक सिंघार व विधायक अलावा द्वारा दिए गए टैंकर खडे थे। उन टैंकरो पर विधायक सिंगार का फोटो लगा होने कि वजह से उन पर हरे कलर की नेट लगाकर ढक दिया गया था। रविवार को गंधवानी विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री लाडली बहना संवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां 4 हजार से अधिक लोगों को पट्टा भी विधानसभा के निवासियों को दिया गया। जिसके बाद से ही राजनैतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। क्योंकि गंधवानी विधानसभा के गठन के बाद से ही विधायक सिंघार को अभी तक कोई भी भाजपा प्रत्याशी हरा नहीं पाया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन