Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

किसानों एवं आदिवासी परिवारों के हितों की रक्षा हेतु विधायक शेखावत ने शासन को लिखा पत्र

मां से प्रेम संबंध होने पर आक्रोशित बेटे ने ताऊ को मौत के घाट उतारा

50 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने के लिए एसआइटी का किया गठन

आज से खाना बनाना हुआ महंगा, घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी ज़िम्मेदारी

सुचना

: बदनावर जनपद में 6 निर्माण कार्यो के लिए एक करोड़ 3 लाख 18 हजार रूपए की राशि स्वीकृत

Kailash Gupta

Wed, Nov 3, 2021
Post views : 145

धार। कलेक्टर डॉं. पंकज जैन ने महात्मा गांधी नरेगा मद एवं अन्य योजना निधि से जिले की जनपद पंचायत बदनावर के 6 निर्माण कार्यो के लिए कुल एक करोड़ 3 लाख 18 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इनमें जनपद पंचायत बदनावर की ग्राम पंचायत खण्डीगारा के ग्राम भोईन्दा में पुलिया सह चेक डेम निर्माण कार्य गांगीनदी पर मुक्तिधाम के पास कार्य के लिए 19 लाख 5 हजार रूपए, ग्राम पंचायत भैसाला में बाक्स पुलिया निर्माण भैसाला से बखतपुरा मार्ग पर अधेंरी वाली पुलिया कार्य के लिए 36 लाख 72 हजार रूपए, ग्राम पंचायत सिलौदाबुजुर्ग में बाक्स पुलिया निर्माण मेहतपुरा मोड पर के लिए 10 लाख एक हजार रूपए, ग्राम पंचायत गाजनोद में बाक्स पुलिया निर्माण केसरपुरा मार्ग के पास कार्य के लिए 12 लाख 42 हजार रूपए, ग्राम पंचायत धमाना में चैक डेम निर्माण कार्य लोकल नाला धमाना के लिए 14 लाख 98 हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत मुगेला में वेयरिंगकोट आरएमएस एवं अतिरिक्त वल निर्माण कार्य ओडी वाला नाले वाली पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है। उक्त सभी कार्य संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा करवाए जावेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन