: 51 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
Fri, Apr 15, 2022
दसई-अमृतलाल मारू 'रवि'। स्थानीय गंगाजलिया मैदान पर होने वाले 51 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ की तैयारियों के चलते प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारीयों आयोजन स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। समिति द्वारा की जा रही तैयारियों की अधिकारियों ने सराहना की।लंबे समय के बाद दिखाई में एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। इच्छापूर्ण गंगाजलिया धाम हनुमान मंदिर की नवीन शिखर स्थापना के निमित्त समारोह होगा। 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलने वाले शिवशक्ति महायज्ञ में तैयारियां अंतिम दौर में है।विभिन्न स्तर पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए सरदारपुर एसडीएम बी.एस.कलेश और एसडीओपी आर.एस.मेड़ा आयोजन स्थल पर पहुंचे।समिति ने अपनी तैयारियों से दोनों अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान विशिष्ट रूप से बनी बांस की यज्ञशाला को देखकर दोनों अधिकारियों ने उसकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की और अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कल से लगने वाले मेले का भी जायजा लिया। इस अवसर पर दसई पुलिस चौकी स्टाफ, पटवारी, आयोजन समिति के सदस्य और सहयोगी उपस्थित थे।
: दसई में हनुमान जयंती पर लगेगा भव्य मेला
Fri, Apr 15, 2022
दसई -अमृतलाल मारू 'रवि'। 2 साल कोरोना महामारी के कारण स्थगित रहे इच्छापूर्ण हनुमान जयंती मेले को लेकर इस बार क्षेत्र में उत्साह है। मेला मैदान में दुकानों के लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इस बार पखवाड़े भर आयोजन चलेगा। मेले के दौरान 51 कुंडीय महायज्ञ के कारण विशेष भीड़ भाड़ रहने की संभावना है। आयोजन के लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।परंपरा अनुसार स्थानीय ग्राम पंचायत द्वारा गंगाजलिया मैदान पर हनुमान जयंती के निमित्त इच्छापूर्ण के नाम से मेले का आयोजन किया जाता रहा है। दो साल कोरोना के छोड़कर दशकों से इसका आयोजन होता आया है। इस वर्ष भी 16 अप्रैल हनुमान जयंती से इसका शुभारंभ होगा। मेले में परंपरा अनुसार दुकानों के अलावा मनोरंजन के साधन भी रहेंगे। व्यापारियों को जमीन आवंटित किए जाने के साथ ही दुकानें लगने का सिलसिला शुरू हो चुका है। मेला प्रशासन समिति ने मेले में आने वाले दुकानदारों और लोगों की सुविधा के लिए कई साधन जुटाए है। इस बार मेले में विशेष माहौल रहेगा क्योंकि इस दौरान बहु प्रतिक्षित इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर की नवीन शिखर और ध्वजा आदि की स्थापना होगी। इस दौरान कई बड़े संतों का सानिध्य भी मिलने की संभावना है। इसके अलावा धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन भी प्रतिदिन होंगे जिनमें स्तरीय कलाकार भाग लेंगे।आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न स्तर पर समितियां गठित की गई है। आयोजन में युवाओं का विशेष सहयोग है।कन्या शाला परिसर में तैयार की गई भव्य यज्ञशाला आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समिति ने श्रद्धालुओं से आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।
: धूमधाम से मनाया गया रामनवमी पर्व
Mon, Apr 11, 2022
दसई (अमृतलाल मारू)। भगवान राम तब भी प्रासंगिक थे और आज भी राम और उनका आदर्श लोगों को प्रेरणा देता है। जब तक जीवन में राम जैसी कर्तव्य परायणता नहीं आएगी समाज में विसंगतियां बनी रहेगी" उक्त विचार नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने स्थानीय राम मंदिर में राम जन्मोत्सव के अवसर पर व्यक्त किए। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।राम नवमी के पावन अवसर पर गंगाजलिया धाम पर स्थित श्रीराम रामेश्वर मंदिर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए थे। रुद्राभिषेक, हवन,पूजन के बाद नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।ठीक दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया गया और लोगों ने एक दूसरे को राम जन्म की बधाई दी। महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। श्रीराम रामेश्वर पौधारोपण विकास समिति द्वारा पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल थे । श्रीअग्रवाल के नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी नगर संगठन द्वारा हरदेव लाला चौक पर स्वागत अभिनंदन किया गया।अग्रवाल द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पाटीदार समाज के होनहार छात्र चेतन पाटीदार की संदिग्ध मौत की उचित न्यायिक जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने संबंधी एक ज्ञापन समाज के युवाओं द्वारा राज्यमंत्री को दिया गया। मंदिर परिसर में श्री राम रामेश्वर पौधारोपण विकास समिति द्वारा मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन किया गया एवं मांग पत्र दिया गया जिसमें मंदिर परिसर की बाउंड्री वाल निर्माण की मांग रखी गई।अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि मैं उचित प्रयास करूंगा। भाजपा संगठन दसई के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में राम भक्त उपस्थित थे।