: कोरोना काल में 2 साल पहले मृत युवक जिंदा घर लौटा
Sat, Apr 15, 2023
बदनावर। अब तक फिल्मों में देखा सुना था मगर
आज हकीकत में बदनावर का व्यक्ति कोरोना काल में 2 साल पहले जिसकी मौत हो गई थी।वह मृत युवक जिंदा घर लौटा। ये कहानी है बदनावर के कडोदकला गांव के कमलेश पाटीदार उम्र 40 वर्ष
कोरोना के समय बड़ौदा गुजरात में मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया था।
आज दो साल बाद व्यक्ति जिंदा घर लौटा परिवार में गम के बाद खुशियों का माहोल।सबसे बड़ा सवाल यह हैअब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गुजरात में आखिर कार अंतिम संस्कार किसका किया गया।और कमलेश दो साल तक कहा था यह जांच का विषय है सरकार को इसकी जांच करना चाहिए।जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी चाहिए।
: अंबेडकर जयंती पर एवरग्रीन ग्रुप द्वारा शासकीय अस्पताल के टीकाकरण विभाग में कुलर लगाया गया
Fri, Apr 14, 2023
बदनावर। एवरग्रीन ग्रुप द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सिविल हॉस्पिटल के चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। साथ ही टीकाकरण विभाग में ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष दीपा नितिन शर्मा की ओर से एक कूलर लगवाया गया और मरीजों को बिस्किट वितरण किए । इस मौके पर ग्रुप अध्यक्ष मोनिका पवार, सुषमा पाठक, सारिका पटेल, जय श्री भट्ट,पम्मा चौहान, नेहा बाहेती, Mitti माथुर, शारदा पाटीदार, किरण आर्य, आशा सेन, साधना शर्मा,गुंजन गुर्जर, सपना पवार, सहित ग्रुप की कई महिलाएं उपस्थित रही।
: राम कथा सुंदर स्नेही वन हे, जिसमे प्रभु श्री रामचन्द्रजी विहार करते हे
Fri, Apr 14, 2023
राम कथा संदेह, अज्ञान को हरने वाली कथा ही
बदनावर। राम कथा सुनने की महिमा तुलसी दास जी कहते हैं राम कथा मन्दाकिनी नदी हैं सुन्दर चित चित्रकूट हैं और सुन्दर स्नेह ही वन हैं जिसमें श्री रामचन्द्र जी विहार करते हैं | श्री रामचन्द्र जी का चरित्र सुन्दर चिंतामणि हैं और संतों की सुबुद्धि रूपी स्त्री का सुन्दर श्रंगार हैं | श्री राम कथा श्री रामचन्द्रजी के गुण समूह जगत का कल्याण करने वाले और मुक्ति धन , धर्म और परम धाम को देने वाले हैं | राम कथा पाप , संताप और शोक का नाश करने वाली हैं |राम कथा संदेह अज्ञान और भ्रम को हरने वाली कथा हैं | यह संसार रूपी नदी को पार करने के लिए नाव हैं | राम कथा पंडितो को विश्राम देने वाली , सब मनुष्यों को प्रसन्न करने वाली और कलियुग के पापों का नाश करने वाली हैं | राम कथा कलियुग रूपी सांप को मारने वाली मोरनी हैं अर्थात इस कथा से ज्ञान की पाप्ति होती हैं |राम कथा कलियुग में सब मनोरथो को पूर्ण करने वाली कामधेनु गाय हैं और सज्जनों के लिए संजीवनी बूटी हैं | इस संसार में यह अमृत रूपी नदी हैं | राम कथा जन्म मरण के भय का नाश करने हैं |उक्त विचार पंडित श्री बालकृष्ण शास्त्री जी ने ग्राम मुल्तान में चल रही श्री राम कथा में कहेराम कथा साधू रूप देवताओं के कुल का हित करने वाली माँ दुर्गा के समान हैं | यह सं समाज रूपी क्षीरसागर के लिए लक्ष्मी के समान हैं और सम्पूर्ण विश्व का भार उठाने के लिए अचल पृथ्वी के समान हैं |यह संसार में यमुनाजी के समान हैं जीवों को मुक्ति देने के लिए काशी के समान हैं | राम कथा श्री रामचन्द्रजी को तुलसी के समान प्रिय हैं | राम कथा शिवजी को नर्मदा जी के समान प्रिय हैं |यह सब सिद्धियों तथा सुख सम्पति देने वाली हैं | सद्गुण रूपी देवताओ के उत्त्पन और पालन पौषण करने वाली माता अदिति के समान हैं | रामकथा निर्मल कथा हैं | रामकथा की महिमा अनंत है। राम कथा सुनने स मन निर्मल होता हैं | राम कथा संस्कार, मर्यादा और जीवन जीने की कला सिखाती है| कथा के माध्यम से नाम संस्कार का वर्णन करते हुए आपने संस्कार के लिए बहुत ही अच्छा मार्गदर्शन दिया बच्चों को हमेशा संस्कार का पालन करना चाहिए माता पिता के आशीर्वाद से विवाह करना चाहिए हम अपने संस्कार को नहीं बिगाड़ हैं ऐसा आदर्श मार्गदर्शन दिया,राम कथा पापो , कष्टों , दुखो , संताप और शोक का नाश करने वाली हैं |रामकथा सुनने से प्रभु श्री राम की कृपा मिलती हैं |राम कथा जीवन के दोषों का नाश करती हैं |राम कथा संस्कारित जीवन जीने में सहयोग प्रदान करती हैं |राम कथा सुनने से परिवार में आपसी प्रेम सामंजस्य को बढ़ावा मिलता हैं |जहा राम कथा का पाठ होता हैं वहाँ सभी देवता सपरिवार विराजमान होते हैं |आपने राम कथा के माध्यम से भगवान के श्री राम से बाल लीला का वर्णन किया प्रभु श्री राम की कथा आनन्ददायी , फलदायी ,जीवनदायी हैं |दूरदराज से लोक कथा में आकर के लाभ ले रहे हैंआज कथा में चिरोला कला, कमेड, शुकलाना ,बदनावर ,भुवानी खेड़ा रूपा खेड़ा ,बिरमावल , केसूर, पिंजरा या आदी कई गांवोके लोगों ने कथा का रसपान किया।