: प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा कल बदनावर में बैठक लेंगे
Sun, May 7, 2023
बदनावर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्य प्रदेश के सहप्रभारी कुलदीप इंदौरा 8 मई को बदनावर आएंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार ने बताया की सह प्रभारी इंदौरा एवं धार जिला प्रभारी निर्मल मेहता द्वारा आगामी 18 मई को पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश व कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के दौरे को लेकर के कल चंद्रलीला पैलेस में सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की गई है। बैठक में प्रभारी पुर्व मंत्री बाला बच्चन व कार्यक्रम प्रभारी विधायक विशाल पटेल भी उपस्थित रहेंगे ।बैठक में कांग्रेस पदाधिकार व वरिष्ठगण एवं कार्यकर्ताओं सहित जिला पंचायत,जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, एवं पार्षद गण शामिल होंगे। साथ ही समस्त कांग्रेस जनों से उपस्थित रहने की अपील की है।यह जानकारी कांग्रेस के बदनावर विधानसभा मीडिया प्रभारी अनुप जायसवाल ने दी।
: कपड़ा कारखाना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा- मंत्री दत्तीगांव
Fri, May 5, 2023
छायन में स्थापित हो रहे कपड़ा कारखाने में ट्रेनिंग सेंटर हुआ शुरू
बदनावर। पश्चिम क्षेत्र में स्थापित होने वाला कपड़ा कारखाना इस क्षेत्र की दशा व दिशा दोनों बदल देगा। यहां काम करने वाली महिलाओं को यह कारखाना आर्थिक स्वालंबन की ओर ले जाएगा। जब आप यहां नोकरी करने लग जाओगे तो लोगो का नजरिया भी आपके प्रति बदल जाएगा। लोग आपको आत्मनिर्भर महिला बोलेंगे। यहां नोकरी करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर होगी।यह बात यहां ग्राम छायन में स्थापित हो रही कपड़ा फैक्टरी के ट्रेनिंग सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने कही।उन्होंने कहा कि फैक्टरी शुरू होने के बाद क्षेत्र में रोजगार के ज्यादा अवसर सर्जन होंगे व विकास के क्षेत्र में प्रगति आएगी। उन्होंने कहा कि भैंसोला क्षेत्र में पीएम मेगा मित्र टेक्सटाइल्स पार्क भी स्वीकृत होने के बाद जल्द काम शुरू होने वाला है। आगामी दिनों में पश्चिम क्षेत्र चारो ओर चमकेगा।कंपनी के एमडी दिनशंकर दीनबंधु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी कंपनी में काम करने वाले को हम एम्प्लाई नही मानते, वह हमारे परिवार के सदस्य रहते है। उन्होंने कहा कि सालभर के बाद दूसरे साल में कंपनी जो मुनाफा कमाएगी उसका पच्चीस प्रतिशत खर्च यहां क्षेत्र के विकास में किया जाएगा। शिक्षा व स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। कंपनी शुरू होने के बाद यहां निजी बैंक भी हम खोलेंगे। जिसमें यहां काम करने वाली महिलाओं को बिना ब्याज लिए लोन देंगे। त्रिवेदी ने कहा कि शुरुआत में 3 हजार महिलाओ को ट्रेनिग देकर नोकरी देंगे। आगामी दीनो में महिलाओ को लाने व ले जाने के लिए बस की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सितंबर माह में फैक्टरी का शुभारंभ होगा। निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।इस मौके पर दत्तीगांव ने यहां ट्रेनिग पर आई महिलाओ से भी चर्चा की। बाद में उन्होंने निमार्णाधीन कंपनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर इंटरनेशनल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के डायरेक्टर मोहन पांडे, जील मल्टी स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल सागवाड़ा की डायरेक्टर हेतल त्रिवेदी, जील ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट वेंकट युगेन्द्र, जील ग्रुप के जनरल मैनेजर प्रकाश सोनी, एचआर मैनेजर राजाराम सैनी, ट्रेनिग सेंटर मैनेजर प्रद्युमन मिश्रा, महेंद्रसिंह सक्तावत, दिनेश गिरवाल, कुलदीपसिंह पिपलीपाडा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व कंपनी के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।बता दे कि न्यू जील रेन वेयर कंपनी यहां करीब 250 करोड का निवेश कर कपड़ा कारखाना शुरू कर रही है। करीब 50 एकड़ से अधिक भूमि में यह उद्योग स्थापित होने जा रहा है, जो सितंबर माह में शुरू हो जाएगा।
: उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का अवलोकन किया
Fri, May 5, 2023
बदनावर। शासकीय महाविद्यालय परिसर में खेल मैदान बनाने का काम शुरू हो चुका है। खेल स्टेडियम के लिए 2 करोड़ 58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। यह खेल मैदान जिले का पहला उच्च मापदंड वाला परिसर होगा। 2 करोड़ 58 लाख की लागत से परिसर में खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने मौका मिलेगा।प्रदेश के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने शुक्रवार को यहां कॉलेज पहुंचकर निर्माणधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया तथा ठेकेदार से निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी ली। दत्तीगांव ने यहां वार्ड क्रमांक 7 की बस्ती का पानी कालेज परिसर में आने पर कहा कि ड्रेनेज लाइन डालकर पानी को बाहर निकाला जाए। जिससे खेल परिसर में पानी ना आए। उन्होंने ठेकेदार से निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।इस मौके पर एसडीएम मेघा पवार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता , सुभाष चंद्र धोखा, भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय शर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विवेक पाटीदार, यूथ स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष संतोष राव, विजयसिंह पँवार, पवन चावला, मनीष गुर्जर, सुखराम देवदा, भेरूलाल डावर, सतीश श्रीवास्तव, सुनील परमार, गौरव जैन, मनोज कवि, पटवारी मोहन सिंह बुंदेला आदि उपस्थित थे।
बैडमिंटन कोर्ट और जिम की सुविधा भी रहेगी
इंदौर की एसकुमार क्रिएशन कंपनी स्टेडियम का निर्माण कर रही है। ठेकेदार राहुलसिंह सगर ने बताया कि खेल परिसर में एक सर्वसुविधा युक्त हाल निर्माण होगा, जिसमें दो बैडमिंटन कोर्ट और जिम की सुविधा रहेगी। परिसर में अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार दो बास्केटबॉल कोर्ट, दो वॉलीबॉल ग्राउंड, एक कबड्डी मैदान कच्चा, 400 मीटर का ट्रैक आदि बनाए जाएंगे। खेल मैदान में कई ओर सुविधाएं भी मौजूद रहेगी।