: सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कल निकाली जाएगी विशाल कावड़ यात्रा
Sun, Jul 27, 2025
बदनावर। श्री सब्जेश्वर महादेव सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा कल विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा संयोजक व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवन पटेल ने बताया कि यात्रा कल सोमवार को सुबह 10 बजे प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर के शुरू हो कर नगर के प्रमुख मार्ग से होती हुई बैजनाथ महादेव के दर्शन कर सब्जी मंडी में स्थित श्री सब्जेश्वर महादेव मंदिर मैं महादेव का जल अभिषेक करेंगे। यात्रा नागेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा द्वारा जल भर कर शीतला माता बस स्टैंड होते हुए नगर में प्रवेश करेगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी इस दौरान धार्मिक संस्थाओं द्वारा हार फूलों से कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में सब्जी मंडी के व्यापारी बंधु के साथ ही मंडी के कर्मचारी, अधिकारी सहित कई श्रद्धालु शामिल होंगे। सब्जी मंडी में श्री सब्जेश्वर महादेव का जल अभिषेक करने के बाद में सभी कावड़ियों का भंडारा पेटलावद रोड स्थित तिरुपति गार्डन में रखा गया है। यात्रा की पूरी तैयारी सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन द्वारा की जा चुकी है। सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष जीवन पटेल ने सभी नगर के श्रद्धालुओं से अपील की है अधिक से अधिक संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेवें।
: दुर्गा मित्र मंडल की वार्षिक बैठक संपन्न गांधी बने अध्यक्ष
Sat, Jul 26, 2025
बदनावर। दुर्गा मित्र मंडल की वार्षिक बैठक निवृत्तमान अध्यक्ष हुकुमसिंह सोलंकी की अध्यक्षता में दुर्गा भवन में संपन्न हुई।
बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया तथा 18 अगस्त को निकलने वाली भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी के साथ दुर्गा मित्र मंडल की भव्य एवं आकर्षक झांकी निकालने का निर्णय भी लिया गया।
नवीन कार्यकारिणी में अमित गांधी को अध्यक्ष तथा जगदीश हारोड को कार्यकारी अध्यक्ष व सुरेंद्र सिंह सोलंकी, अभिषेक शर्मा, संतोष पाटीदार, को उपाध्यक्ष एवं अनोखी लाल गुर्जर सचिव हेमंत पँवार सह सचिव कोषाध्यक्ष ईश्वरलाल निंबोला सह कोषाध्यक्ष सत्यनारायण सांखला प्रचार मंत्री दीपक पाल कार्यालयींन सचिव जितेंद्र चौहान व प्रेस प्रवक्ता संतोष राव को बनाया गया, मंडल संयोजक हुकुमसिंह सोलंकी के साथ ऊँकारलाल पँवार शंकरलाल राव कैलाश चंद्र श्रीवास्तव कमलेश तिवारी धनंजय उपाध्याय को सवरक्षक नियुक्त किया गया,
बैठक में निर्माण समिति अध्यक्ष सुभाष पांचाल, को बनाया गया झांकी के मुख्य कलाकार शाहिद शाह, संतोष राव, धनंजय उपाध्याय, नितिन शर्मा (बल्ला) आदि द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए ! श्री जितेंद्र शर्मा प्राचार्य द्वारा मंडल की सदस्यता लिए जाने पर उनका पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया ! बैठक का संचालन अनोखी लाल गुर्जर द्वारा किया गया तथा आभार उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा माना ! उक्त जानकारी प्रेस प्रवक्ता संतोष राव द्वारा दी गई !
: ब्राह्मण समाज ने परशुराम वाटिका में वृक्षारोपण किया
Sat, Jul 26, 2025
बदनावर। एक पेड़ मां के नाम को लेकर बदनावर ब्राह्मण समाज द्वारा भी बड़ी चौपाटी रोड स्थित परशुराम वाटिका में समाज के लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सर्व प्रथम भगवान परशुरामजी की पूजा अर्चना कर प्रसादी भोग लगाकर आरती करने के पश्चात स्थित परिसर में फलदार पौधों सहित तुलसी के पौधे को सुरक्षित स्थान पर रोपण किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों की सुरक्षा को लेकर अपनी जिम्मेदारी ली गई।वृक्षारोपण करते अध्यक्ष दीपक द्विवेदी,पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा,भेरूलाल शर्मा,शैलेन्द्र रावल,भूपेंद्र शर्मा,शुभम शर्मा तथा महिला ब्राह्मण अध्यक्ष मंजू लिटोरिया,स्मिता शर्मा,निधि द्विवेदी सहित समाजजन उपस्थित थे।