Mon 08 Dec 2025

ब्रेकिंग

श्री गुप्ता की सेवानिवृति पर सम्मान समारोह आयोजित

क्षेत्रीय विधायक भंवरसिंह शेखावत

पंजाब के होशियारपुर में नया कैंपस हुआ शुरू

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत

कानवन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सुचना

: कलेक्टर ने संजीवनी हेल्थ कैंप की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Kailash Gupta

Sat, May 7, 2022
Post views : 52

ग्रामीणों से चर्चा कर शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के दिए निर्देश

झाबुआ (रमेश कुमार सोलंकी) । कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आज झाबुआ की ग्राम पंचायत बामन सेमलिया, गोला छोटी, सजवानी छोटी में आयोजित संजीवनी हेल्थ कैंप जायजा लिया। कैंप में सिकल सेल एनीमिया अन्य बीमारियों की जांच की समुचित व्यवस्था की गई थी । साथ ही आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की व्यवस्था भी की गई थी। ग्रामीणों और बच्चों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया एवं कैंप में अपना स्वास्थ्य कार्ड भी बनवाया। मिश्रा ने ग्रामीणों से चर्चा कर आयुष्मान कार्ड बनाने एवं उसके लाभ के बारे में लोगों को बताया। मिश्रा ने निर्देश दिए कि यहां पर सभी का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जावे। परिवार के सभी सदस्यों के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है। यदि नहीं बनाया गया तो दंडात्मक कार्यवाही होगी। ग्रामीणों और बच्चों में स्वास्थ्य चेकअप को लेकर अच्छा उत्साह देखा गया। कलेक्टर मिश्रा के द्वारा हेल्थ कैंप के साथ-साथ राशन वितरण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण आवास को तत्काल पूर्ण करने के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई। इस दौरान तहसीलदार आशीष राठौर , प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन