: कांग्रेस विधायक ने कंगना को लेकर बोली ये बात, कोरोना से प्रतिबंधों को हटाए जाने पर शासन को फिर से विचार करना चाहिए
Kailash Gupta
Thu, Nov 18, 2021
इंदौर। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह आज इन्दौर पहुंचे उन्होंने रेसीडेंसी पर मीडिया से चर्चा करते हुए ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय बेबाक तरकी से रखी। इस दौरान विधायक सिंह ने कंगना रनौत को लेकर तंज कसते हुए कहा कि- मुझे पता नहीं था, कंगना रनौत कलाकार के होने के साथ-साथ इतिहासकार भी हैं। कंगना को बयान देने से पहले इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा पब्लिसिटी के लिए कंगना इस तरह के बयान देती हैं। कंगना को महात्मा गांधी के ऊपर टिप्पणी करने से बचना चाहिए।इसके अलावा उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वो प्रजातंत्र के हिसाब से नहीं बल्कि डिक्टेटर बनकर देश चला रहे हैं जो प्रजातंत्र के लिहाज से ठीक नहीं है। आज से शिवराज सरकार द्वारा हटाये गए कोरोना प्रतिबंधों को लेकर उन्होंने कहा कि- इसमें शासन जल्दी कर रहा है। विश्वभर में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी जारी की जा चुकी है। ऐसे में सरकार की क्या मंशा है ये तो सरकार ही जाने, लेकिन कोरोना प्रतिबंधों को हटाए जाने को लेकर एक बार फिर सरकार को विचार करना चाहिए।वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर लक्षमण सिंह ने कहा कि वो यूपी में अच्छी मेहनत कर रही हैं लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि 400 सीटों पर यूपी में चुनाव होना है। ऐसे में वो देशभर में घर पर बैठे प्रतिभाशाली और अनुभवी नेताओं के अनुभव का लाभ लें। इसके लिए वो हर चार बूथ पर एक नेता को जिम्मेदारी दें, निश्चित ही परिणाम बेहतर होंगे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन