Sun 12 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

चोरी व मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

पूरे विश्व के साथ ही बदनावर में भी हुए नवकार महामंत्र के जाप

मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की 35 वी पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार संघ के तत्वावधान में दी श्रद्धांजलि

सुचना

: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

Kailash Gupta

Sat, Sep 11, 2021
Post views : 245

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। रूपाणी ने इस्तीफे के बाद पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे। राज्य में चुनाव से ठीक एक साल पहले भारतीय जनता पार्टी यहां चेहरा बदलने जा रही है। नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलें चल रही हैं।संगठन से चल रहा था मतभेेद बताया जा रहा है कि रूपाणी और पार्टी संगठन में काफी दिनों से मतभेद चल रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष सीआर पाटिल से उनकी अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि पिछले साल ही संगठन ने रूपाणी के खिलाफ पार्टी को रिपोर्ट दी थी। राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि विजय रूपाणी के नेतृत्व में सरकार की पकड़ ढीली पड़ रही थी। कामकाज को लेकर रूपाणी सरकार की छवि कमजोर हो रही थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन