Sun 12 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन

सेवा समर्पण व सुशासन एवं अन्त्योदय पखवाड़ा दिवस अन्तर्गत जनता की समस्या का समाधान हेतु अध्यक्ष टोल फ्री नम्बर एवं एकल खिड़

चोरी व मारपीट की घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

पूरे विश्व के साथ ही बदनावर में भी हुए नवकार महामंत्र के जाप

मूर्धन्य पत्रकार राजेंद्र माथुर की 35 वी पुण्यतिथि पर तहसील पत्रकार संघ के तत्वावधान में दी श्रद्धांजलि

सुचना

: सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का कल होगा समापन

Kailash Gupta

Mon, Jan 8, 2024
Post views : 252
दसई (जगदीश पटेल)। नगर में प्रथम बार सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का कल समापन होगा। आचार्य पंडित पंकज शर्मा दसई निवासी के मुखारविंद से संपन्न होने जा रही कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 4 बजे के बीच में श्री चारभुजा नाथ मंदिर परिसर के सत्संग हाल में संपन्न हो रही हैं। कथा के छठवें दिन भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंगों का वर्णन सुनाया गया बीच-बीच में संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु झूम कर नृत्य भी कर रहे हैं। कथा आयोजन में प्रत्येक दिन भगवान गणेश का पूजन सर्व मंडप देवताओं का आव्हान पूजन एवं कथा विश्राम के बाद आरती संपन्न हो रही हैं एवं प्रसादी का वितरण किया जा रहा है । शिव महापुराण का आयोजन नगर में पहली बार हो रहा हैं। प्रतिदिनकथा श्रवण करने आने वाले श्रद्धालुओं अपने घर से अपने साथ बीलपत्र चंदन चावल और पुष्प लेकर आ रहे है। कल मंगलवार को कथा का समापन होगा इस अवसर पर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन