October 18, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

पिटगारा के पास पेटलावद रोड पर बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत,20 से अधिक लोगों घायल

बदनावर। पिटगारा के पास पेटलावद रोड तेज रफ्तार बस व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 20 लोग घायल हो गए। हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया घायलों में बच्चे भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यादव बस (एमपी13ZG7887) उज्जैन से बदनावर होकर राजगढ़ जा रही थी। इसी दौरान पेटलावद रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद बस सड़क के नीचे उतर गई।

घटना में बस ड्राइवर को गंभीर चोट लगी। वह स्टीयरिंग में फंस गया, जिसे गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भेजा वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों के अलावा ट्रैक्टर में बैठे बच्चों को भी चोट लगी है।

ट्रैक्टर ट्राली में भंडारे के लिए भोजन सामग्री लेकर ले जाई जा रही थी। जिसमें बच्चों के अलावा अन्य श्रद्धालु भी बैठे हुए थे। घटना में 20 से अधिक लोगों को चोट लगी है।जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर टीआई दीपक सिंह चौहान पुलिस कर्मियों समेत मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। वहीं मार्ग पर आवागमन को वापस शुरू करवाया गया।

इस संबंध में टीआई दीपक सिंह चौहान ने बताया कि सभी घायलों और ट्रैक्टर में सवार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

About Author

You may have missed