March 29, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने ढाई करोड़ की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का अवलोकन किया

बदनावर। शासकीय महाविद्यालय परिसर में खेल मैदान बनाने का काम शुरू हो चुका है। खेल स्टेडियम के लिए 2 करोड़ 58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। यह खेल मैदान जिले का पहला उच्च मापदंड वाला परिसर होगा। 2 करोड़ 58 लाख की लागत से परिसर में खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके निर्माण से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को तराशने मौका मिलेगा।

प्रदेश के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने शुक्रवार को यहां कॉलेज पहुंचकर निर्माणधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया तथा ठेकेदार से निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी ली। दत्तीगांव ने यहां वार्ड क्रमांक 7 की बस्ती का पानी कालेज परिसर में आने पर कहा कि ड्रेनेज लाइन डालकर पानी को बाहर निकाला जाए। जिससे खेल परिसर में पानी ना आए। उन्होंने ठेकेदार से निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए।इस मौके पर एसडीएम मेघा पवार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता , सुभाष चंद्र धोखा, भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय शर्मा, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विवेक पाटीदार, यूथ स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष संतोष राव, विजयसिंह पँवार, पवन चावला, मनीष गुर्जर, सुखराम देवदा, भेरूलाल डावर, सतीश श्रीवास्तव, सुनील परमार, गौरव जैन, मनोज कवि, पटवारी मोहन सिंह बुंदेला आदि उपस्थित थे।

बैडमिंटन कोर्ट और जिम की सुविधा भी रहेगी

इंदौर की एसकुमार क्रिएशन कंपनी स्टेडियम का निर्माण कर रही है। ठेकेदार राहुलसिंह सगर ने बताया कि खेल परिसर में एक सर्वसुविधा युक्त हाल निर्माण होगा, जिसमें दो बैडमिंटन कोर्ट और जिम की सुविधा रहेगी। परिसर में अंतरराष्ट्रीय मापदंड के अनुसार दो बास्केटबॉल कोर्ट, दो वॉलीबॉल ग्राउंड, एक कबड्डी मैदान कच्चा, 400 मीटर का ट्रैक आदि बनाए जाएंगे। खेल मैदान में कई ओर सुविधाएं भी मौजूद रहेगी।

About Author