April 24, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

मध्य प्रदेश में 1मई से सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित

भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बुधवार को सरकारी स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी कर दिये। जिसके अनुसार 1 मई से 15 जून तक विद्यार्थियों के लिए और 1 मई से 9 जून को शिक्षकों के लिए अवकाश रहेगा। दशहरा अवकाश 23 से 25 अक्टूबर तक और दीपावली अवकाश 10 से 15 नवंबर तक रहेगा। शीतलकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2023 से 4 जनवरी 2024 तक घोषित किया गया है। यह शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए लागू रहेगा।

About Author