March 29, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

कुक्षी में स्कूल जा रही नाबालिग लड़की पर सिरफिरे युवक ने किया चाकू से हमला

कुक्षी। आज सुबह 16 साल की लड़की पर एक सिरफिरे आशिक ने सरेराह चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। लड़की को गंभीर हालत में कुक्षी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया था जहां से हालत गंभीर होने पर बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां ऑपरेशन के बाद अब लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे के आसपास की है 16 साल की नाबालिग पढ़ाई के लिए कुक्षी के आजाद नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर रहती है। वो रोजाना की तरह शनिवार को भी घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में एक सिरफिरे आशिक ने उसका रास्ता रोक लिया और वो कुछ समझ पाती इससे पहले ही उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी युवक का नाम जगदीश बताया जा रहा है जो कि लड़की को बीते कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। घटना लड़की के घर से कुछ ही दूरी की है।

 

चाकू के हमले में घायल लड़की ने मदद के लिए शोर मचाया तो लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक जगदीश भाग चुका था। घायल लड़की को लोगों ने कुक्षी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण वहां से उसे बड़वानी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बड़वानी जिला अस्पताल में युवती का ऑपरेशन किया गया है और फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। एसडीओपी कुक्षी दिलीप सिंह बिलवाल ने बताया कि युवक जगदीश की तलाश की जा रही है वहीं बालिका का ऑपरेशन हो गया है और स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

About Author