April 20, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

प्रदेश में कोरोना फिर पैर पसार रहा है महु मे 30 तो इन्दौर में 2 कोरोना पाॅजिटिव मिले

इंदौर। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। महू में कोरोना वायरस कोविड-19 के 30 मामले मिलने के बाद हड़कंप मच गया जबकि इंदौर में कोरोना वायरस के 2 पॉजिटिव मामले सामने आए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गुरुवार देर रात जारी बुलेटिन के अनुसार सैन्य अस्पताल में एक दिन में 30 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।सीएमएचओ डॉ. बीएस सत्य्या ने बताया कि गुरुवार को जिले में 8552 सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें से 8512 निगेटिव और 32 पॉजिटिव पाए गए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 53 हो गई है।मरीजों की बढ़ती संख्या ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अब मामला महू सैन्य क्षेत्र का है। सैन्य अस्पताल में महू सैन्य क्षेत्र के संक्रमित लोगों का इलाज किया जाएगा।

About Author