April 19, 2024

India 24 News TV

Khabar Har Pal Ki

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम आज इन्दौर में होगा

इन्दौर। इन्दौर में आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपए लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम होंगे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।कार्यक्रम ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आज शाम को होगा। महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वेदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत माला परियोजना के अंतर्गत देश की राजधानी दिल्ली से देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई को जोड़ने वाली सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है। कुल 1356 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण पर भारत सरकार ने 90 हजार करोड़ रुपए की राशि मंजूर की। इस परियोजना को जनवरी 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग मध्यप्रदेश सहित देश के पाँच राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।

एक्सप्रेस-वे का 245 किलोमीटर मार्ग है मप्र में

परियोजना का 245 किलोमीटर क्षेत्र मध्यप्रदेश में राजस्थान के रामगंज मंडी से प्रवेश करता हुआ मंदसौर, रतलाम, झाबुआ जिले से गुजरता अनास नदी के पास गुजरात राज्य में प्रवेश करेगा। प्रदेश में 245 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे निर्माण पर 11 हजार 183 करोड़ रुपए का व्यय होगा। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे मध्यप्रदेश के विकास में वरदान सिद्ध होगा। प्रदेश के सीमावर्ती जिले झाबुआ, रतलाम, मंदसौर के साथ उज्जैन, इंदौर भी दिल्ली और मुम्बई से सीधे जुड़ सकेंगे। एक्सप्रेस-वे आसपास के क्षेत्र में आर्थिक विकास गतिविधियों का तेजी से विकास संभव होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय तथा राज्य सरकार के मध्य इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क निर्माण का एमओयू भी साइन होगा। कार्यक्रम सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश शासन के संयुक्त संयोजन में हो रहा है।

About Author